Showing posts with label हिन्दी हैकु. Show all posts
Showing posts with label हिन्दी हैकु. Show all posts

Friday, June 3, 2011

अंधी जनता तो है?


अंधी जनता तो है?

देश की चिंता 
भ्रष्टाचार है नारा
अपना स्वार्थ  

हम सन्यासी 
आसन होगा ऊँचा 
जनता मूर्ख 

होड़ लगी है 
मैं बनूँ लोकप्रिय  
मिडिया खुश 

हम फक्कड़
अंधी जनता तो है  
करोड़ों खर्चो 

लोकप्रियता
अपना हथियार 
है अनशन  

-कुसुम ठाकुर-

Monday, May 30, 2011

ममता


ममता माँ की 
निःस्वार्थ सतत ही 
है अनमोल 

गोद समेटे 
धरा और जननी 
यही शाश्वत

दिव्य नर्मदा 
अचल हिमालय 
भारत भूमि 

अतिथि सेवा 
है संस्कार युगों से 
मानो सौभाग्य 

शून्य दिया है 
आयुर्वेद औ योग 
रहो विनम्र 

-कुसुम ठाकुर-